{"_id":"5a859d584f1c1b90268ba470","slug":"31518706008-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोक मारपीट करने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोक मारपीट करने पर केस दर्ज
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। रास्ता रोक कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323, 506, 34 के तहत थाना बड़सर में केस दर्ज हुआ है। रमेश चंद पुत्र गुलाबा राम गांव और डाकघर हड़ेटा तहसील गलोड़ जिला हमीरपुर ने शिकायत दी है कि 13 फरवरी को वह अपने गांव के सुशील कुमार के साथ घुमारली जा रहा था। इस दौरान रास्ते में विक्रम सिंह पुत्र कांशी राम और उसके परिवार के सदस्य ने उनका रास्ता रोक कर इसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
टैंपो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
गलोड़ (हमीरपुर)। तेज रफ्तार ट्राला चालक ने सड़क से गुजर रहे बाइक सवार को टक्कर मार घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 279 और 337 के तहत थाना भोरंज में मुकदमा दर्ज किया है। गोविंद कुमार पुत्र रूप लाल गांव ढलवाण तहसील सरकाघाट जिला मंडी ने शिकायत दी है कि वीरवार को वह और सन्नी कुमार मोटरसाइकिल से भोरंज आ रहे थे। ये दोनों जब कांगूघाटी के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहुंचे तो पीछे से एक टैंपो तेजरफ्तार गति से आया और ओवरटेक करते समय इनके बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर गिर गए। गिरने से इनके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।