फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जाहू में टूटे दो गाडिय़ों के शीशे

जाहू में टूटे दो गाडिय़ों के शीशे

Wed, 08 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत स्थानीय कस्बा में सोमवार रात को शातिरों ने टैक्सी स्टैंड पर खड़ी दो कारों को चुरने का प्रयास किया। आरोपियों ने रात को पत्थर व डंडों के सहारे कारों के शीशे तोड़े व उन्हें चोरी करने का प्रयास किया। आरोपियों ने कारों के स्टीयरिंग को खोलने व लॉक को तोड़ने का प्रयास किया है। चोरों के प्रयासों के बाद भी कार का स्टीयरिंग न खुलने और लॉक न टूटने के कारण शातिर गाड़ी के अंदर बड़े-बड़े पत्थर और डंडे रखकर मौके से फरार हो गए। कस्बा में दो महीने पहले भी शातिरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपयों के मोबाइल व नकदी पर हाथ साफ किया था। उसके बाद कड़ोहता में दुकान के बाहर 70 हजार का सरिया चोरों ने चुरा लिया था। पुलिस ने इन घटनाओं के केस तो दर्ज कर लिए हैं, परंतु चोरों का आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जिस कारण जाहू व आसपास के इलाकों के लोग दहशत में हैं। जाहू में रात के समय होमगार्ड के कर्मचारी गश्त पर होते हैं। कार के मालिक राम प्रकाश ने जाहू पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी तेन सिंह का कहना है कि चोरों द्वारा जाहू टैक्सी स्टैंड पर से कार को चुराने का प्रयास किया गया है परंतु स्टीयरिंग न खुलने की वजह से चोर कार छोड़ कर मौका से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed