{"_id":"5afdb95f4f1c1bd2408b619d","slug":"21526577503-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेली महिला पर चार लोगों ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकेली महिला पर चार लोगों ने किया जानलेवा हमला
Updated Thu, 17 May 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत आती ग्राम पंचायत मक्कड़ की एक महिला पर गांव के ही चार लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। डंडों से पिटाई के दौरान आरोपी लोगों ने पीड़ित महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनकर उसका पति बीच बचाव को मौके पर पहुंचा लेकिन आरोपी लोगों ने पति की भी पिटाई कर दी।
इस हमले में दंपति को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित दंपती का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। वीरवार को आरोपी लोगों ने उनकी जमीन पर भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर पूरे परिवार के चार सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया। दुखद है कि दंपती के 25 वर्षीय नौजवान बेटे की अभी एक माह पहले ही बीमारी के चलते मौत हुई है। जिसके चलते पूरा परिवार सदमे से अभी उभर नहीं पाया है। वहीं वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जमीन विवाद के चलते गांव के चार लोगों ने पहले पत्नी और बाद में पति की निर्मम पिटाई कर दी। दंपति की पिटाई के दौरान चिल्लाने की आवाजें सुनकर गांव की महिलाएं मौके पर पहुंची और पीड़ित को न्याय दिलवाने के लिए वह हमीरपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गईं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने संज्ञान लेेते हुए पुलिस थाना हमीरपुर से पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया और केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाने के निर्देश दिए।