{"_id":"5cbf46c5bdec22142355625a","slug":"201556039365-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत दो परिवारों के बीच जमीन विवाद के चलते मारपीट हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद क्रॉस केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। देव राज पुत्र मुंशी राम निवासी वार्ड नंबर 10 तहसील रामनगर, जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल को जब वह अपनी मलकीयती भूमि पर मकान का काम कर रहा था तो बेली राम और उसके दोनों बेटे जेसीबी लेकर आए और उस जमीन को उखाड़ना शुरू कर दिया। जहां पर यह मकान का काम कर रहा था। जेसीबी से उसे और उसकी पत्नी को चोटें आई हैं।
उधर, हितेश राणा पुत्र बेली राम निवासी वार्ड नंबर 1 रामनगर, तहसील व जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दी है कि जब वह अपनी जमीन को जेसीबी से समतल कर रहा था तो उस समय देव राज, उसकी पत्नी वहां पर आए और जेसीबी की बाक्ट पर बैठ गए तथा उसके साथ लड़ाई झगड़ा और गाली गलौज शुरू कर दी। इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए देवराज और उसकी पत्नी व बेटा पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के समक्ष पेश हुए। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। मौके पर एक शख्स की ओर से बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस उचित कार्रवाई अमल में लाएगी।