फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दिहाड़ी के रुपये मांगे तो पीट दिया मजदूर

दिहाड़ी के रुपये मांगे तो पीट दिया मजदूर

Wed, 05 Dec 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत रास्ता रोककर एक मजदूर के साथ मारपीट करने पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ थाना बड़सर में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। राज कुमार पुत्र सीता राम निवासी गांव और डाकघर सठवीं, तहसील बिझड़ी, जिला हमीरपुर ने शिकायत दी है कि बीते 3 दिसंबर को वह विजय कुमार की दुकान में उससे अपनी दिहाड़ी (मजदूरी) के पैसे मांगने गया था।
विज्ञापन

इस दौरान शाम करीब साढ़े आठ बजे उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। जब यह वहां से अपने घर जाने लगा तो विजय कुमार और दीनू कपलीश ने उसका रास्ता रोक कर गाली-गलौज और मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट से पीड़ित के शरीर पर चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि शिकायत के बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed