फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज, आरोपी हुए भूमिगत

कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज, आरोपी हुए भूमिगत

Fri, 24 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। होमगार्ड कर्मचारी की पिटाई करने वाले आरोपी युवकों की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर ने खारिज कर दी है। जमानत न मिलने के बाद आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गत दिवस हमीरपुर में एक निजी शिक्षण संस्थान के कन्या छात्रावास के बाहर आरोपी युवकों ने रात्रि गश्त करने वाली टीम पर हमला किया था। वहीं मारपीट के बाद से आरोपी छह युवक भूमिगत हो गए हैं। पेट्रोलिंग टीम पर हमले के दौरान होमगार्ड कर्मचारी की आंख में चोट लगी है।
विज्ञापन

घायल कर्मचारी का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चल रहा है। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और होमगार्ड कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस ने जाल बिछा दिया है और जगह-जगह संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस ने आरोपी युवकों के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की है लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब आरोपी युवक प्रदेश उच्च न्यायालय में अर्जी लगा सकते हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवकों की धरपकड़ को टीमें रवाना कर दी हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी युवकों ने जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर में जमानत अर्जी लगाई थी, लेकिन उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed