{"_id":"5a8da36c4f1c1b514a8ba8a8","slug":"181519231852-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से महिला ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार से महिला ने किया हमला
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। गंभीर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित व्यक्ति महिला के पड़ोस में रहता है और दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। गत दिवस दोबारा जमीन विवाद होने पर महिला ने एक तेजधार हथियार से अपने पड़ोसी विशाल कुमार निवासी गांव लिंगवी, डाकघर धनेड़ पर हमला कर दिया। जिससे विशाल के शरीर पर गंभीर चोटें के निशान हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भादंसं की धारा 324 के तहत केस दर्ज कर पीड़ित पक्ष का मेडिकल भी करवा लिया है। एसएचओ हमीरपुर जगदीश चंद ने कहा कि केस दर्ज है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन