फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महिला कार चालक राहगीर को टक्कर मार फरार

महिला कार चालक राहगीर को टक्कर मार फरार

Wed, 24 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत बुधवार शाम को एक महिला कार चालक राहगीर को टक्कर मार मौके से फरार हो गई। कार की टक्कर से राहगीर को चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी महिला के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337, 338 व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना हमीरपुर में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रितेश पुत्र पवन कुमार वार्ड नंबर 1 हीरा नगर, जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 18 जनवरी को वह अपने पिता व पड़ोसी के साथ करीब साढ़े सात बजे शाम सर्किट हाउस के पास सैर कर रहा था। इस दौरान सामने से एक तेज रफ्तार नैनो कार आई। जिसे महिला चला रही थीं, वह गलत दिशा में आई और टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद महिला चालक अपनी गाड़ी को मौके से भगा ले गई। गाड़ी की टक्कर लगने से उसे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed