फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ट्राला जीप पलटी, दो की मौत, 15 घायल

ट्राला जीप पलटी, दो की मौत, 15 घायल

Sun, 10 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
ट्राला जीप पलटी, दो की मौत, 15 घायल
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के निकटवर्ती सिल्ह गांव के पास एक ट्राला जीप पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर घायल जीवन की पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वाहन में सवार 15 लोग घायल हो गए। जिनमें से चार गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वाहन में कुल 25 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल सभी लोग डोडरू गांव के रहने वाले हैं। ये सभी गांव में विवाह के लिए टेंट का सामान लेकर आई जीप में सवार हो कर पास ही सिल्ह गांव में अपने रिश्तेदारों के घर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस ट्राला जीप में करीब 25 लोग सवार थे। जीप में सवार घायलों ने बताया कि जैसे ही अपने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पहुंचे तो चढ़ाई चढ़ रही ट्राला जीप अचानक पीछे की ओर आने लगी और देखते ही देखते खाई में लुढ़क गई। लोगों के अनुसार तीन पलटे खाने के बाद ट्राला जीप नीचे ब्यास नदी में जा गिरी। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से घायलों को सड़क तक पहुंचाया। मौके पर 108 एंबुलेंस में सचिन व मुल्खराज ने घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। एक महिला निर्मला देवी (32) पत्नी देस राज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल जीवन पुत्र रमेश चंद ने पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में ये हुए घायल
नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादा गंभीर बेबी पुत्री रूप सिंह, सुमन पुत्र चुहड़ू राम, अमर चंद पुत्र मुंशी राम व उसकी पत्नी बीना देवी को टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों में अविनाश व मनीष पुत्र गिरधारी लाल, बिशंभर पुत्र लक्षमन दास, विकास पुत्र सुभाष चंद, निम्मो देवी पत्नी ओम राज व उसकी दो पुत्रियां साक्षी व रीना, चंद्रेश पत्नी प्रकाश चंद, बीना देवी पत्नी मान चंद, मान देई पत्नी बिशंभर दास, अदित्य पुत्र हंस राज शामिल हैं। जिनका उपचार नादौन अस्पताल में ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि ट्राला चालक अर्जुन कुमार को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed