{"_id":"5c7d360cbdec222c256b0d95","slug":"161551709708-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के टॉपर से दूसरी बार मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआईटी के टॉपर से दूसरी बार मारपीट
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर के टॉपर छात्र से रविवार देर रात दूसरी बार मारपीट हुई है। पीड़ित युवक घटना के समय अपनी बहन और भांजी को छोड़ने जा रहा था। पीड़ित युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित युवक की पहचान रोहित पटियाल पुत्र दलजीत सिंह गांव व डाकघर बटराण तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
पीड़ित ने नादौन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की है। इसकी सूचना नादौन पुलिस थाना और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को फोन पर दी गई। इसके बाद नादौन थाना से एक टीम मौके पर पहुंची। रोहित पटियाल ने बताया कि पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं करवाया। इससे पहले भी धनेटा-बटराण मार्ग पर उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। रोहित पटियाल ने एनआईटी हमीरपुर से बीटेक की है और इस बार दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया था। वर्तमान में रोहित पटियाल बद्दी की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है। रविवार को वह छुट्टी पर घर आया था। वहीं दूसरे पक्ष ने भी रोहित पटियाल के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। इस झगड़े में एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद नादौन थाना से पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।