फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कॉलेज की जांच में कर्मचारी दोषी, पर पुलिस ने अभी तक नहीं किया गिरफ्तार

कॉलेज की जांच में कर्मचारी दोषी, पर पुलिस ने अभी तक नहीं किया गिरफ्तार

Sat, 27 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डा. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में उपचाराधीन एक महिला मरीज के साथ हुई छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पकड़ नहीं पाई है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य की ओर से बैठाई गई जांच में कॉलेज की सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी ने कर्मचारी को दोषी पाया है। इस संबंध में कॉलेज जांच कमेटी ने अब अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत और कॉलेज कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में उपचाराधीन एक महिला मरीज से गत दिवस अस्पताल में छेड़छाड़ हुई है। पीड़ित लड़की और परिजनों ने इस संबंध में अपनी शिकायत अस्पताल प्रबंधन को दी। अस्पताल प्रबंधन ने जांच में कर्मचारी को दोषी पाया और आगामी कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट एसपी हमीरपुर को प्रेषित कर दी। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा का कहना है कि अस्पताल की यौन उत्पीड़न कमेटी ने कर्मचारी को दोषी पाया है। महिला मरीज की शिकायत के आधार पर जांच कर रिपोर्ट पुलिस को प्रेषित कर दी है। उधर, एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि शिकायत के आधार पर छानबीन के लिए मामला सदर थाना को सौंपा गया है। सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम का कहना है कि मामला महिला थाना को भेजा गया है। महिला थाना प्रभारी रीता का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा के तहत छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed