फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाई और भतीजे ने की पिटाई, केस दर्ज

भाई और भतीजे ने की पिटाई, केस दर्ज

Wed, 26 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में एक व्यक्ति ने अपनी बेटे संग भाई के आंगन में अपने ही भाई की पिटाई कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने थाना सुजानपुर में मामला दर्ज किया है। रत्न चंद पुत्र अनंत राम निवासी गांव लौंगणी, डाकघर करोट, तहसील सुजानपुर की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे जब यह घर पर सोने लगा तो उसी समय उसका भाई और उसका लड़का गोलू कमरे में आए और बिना वजह गाली गलौज करने लगे। इस दौरान वह कमरे से आंगन में आ गया। जब दोनों से गाली देने की वजह पूछी तो उन्होंने रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट से उसे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गाड़ी हटाने को बोला तो कर दी पिटाई, केस दर्ज
भोरंज (हमीरपुर)। रास्ता रोककर मारपीट करने पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ थाना भोरंज में मामला दर्ज किया है। संतोष कुमार पुत्र धना राम निवासी गांव रोपड़ी बलोईया, डाकघर डेरा परोल, तहसील भोरंज की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। संतोष ने बताया कि जब वह अपनी टैक्सी को लेकर रोपड़ी से डेरा परोल जा रहा था तो रास्ते में अमित कुमार ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी की हुई थी। हार्न देने के बावजूद उसने सड़क से गाड़ी नहीं हटाई तथा रास्ता रोककर बिना वजह गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट से उसे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed