{"_id":"5d01412ebdec22073706ead4","slug":"1560363300752-hamirpur-hp-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक व एटीएम डिटेल जानकर खाते से उड़ाए साढ़े 52 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक व एटीएम डिटेल जानकर खाते से उड़ाए साढ़े 52 हजार रुपये
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह ने सुजानपुर के रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति के खाते से 52,511 रुपये उड़ा लिए। इस बारे में पीड़ित ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अनूप राम निवासी नागौर, राजस्थान बीते 22 वर्षों से सुजानपुर के वार्ड नंबर-3 में रहता है। उसके बैंक खाते में 65 हजार रुपये के करीब राशि थी। हाल ही में उसने अपने एटीएम से 15000 रुपये निकलवाए। इसके बाद उसने दोबारा दस हजार रुपये निकालने की कोशिश की तो एटीएम से कैश तो नहीं निकला, लेकिन एक स्लिप निकली जिसमें रुपये निकलने की सूचना अंकित थी। जबकि उसको कैश प्राप्त नहीं हुआ। इस बाबत पीड़ित ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई।
जिस पर उन्हें यह जवाब मिला कि जब आपकी शिकायत पर कार्रवाई होगी, तब आपको इसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा। लेकिन, पीड़ित को कोई भी सूचना नहीं मिली। इसके कुछ दिन बाद उसने सुजानपुर स्थित बैंक की शाखा में पहुंचकर अपनी शिकायत बैंक प्रबंधक के पास रखी। जहां से शिकायतकर्ता को टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने को कहा गया। उसने फिर से टोल फ्री नंबर पर बात की, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जैसे ही शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर की कॉल को काटा तो उसके फोन पर किसी अन्य नंबर से कॉल आई और बोला गया कि आपके जो दस हजार रुपये खाते से गायब हुए हैं, वह आपके खाते में डाल दिए जाएंगे। इसके लिए अपना बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम नंबर बताएं। पीड़ित ने सोचा कि यह फोन बैंक की तरफ से होगा और उसने अपनी बैंक डिटेल साझा कर दी। जैसे ही उसने अपना अकाउंट एवं एटीएम नंबर बताया, उसके कुछ देर बाद उसके खाते से 52,511 रुपये गायब हो गए। पीड़ित ने इस बारे में थाना सुजानपुर में शिकायत की। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस विभाग लगातार लोगों को जागरूक करता आ रहा है। इसके बावजूद लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।