फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीएड की छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को युवती ने किया पुलिस के हवाले

बीएड की छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को युवती ने किया पुलिस के हवाले

Tue, 21 May 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में नशे में धुत होकर बीएड की छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों में से एक को युवती ने कॉलर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा मौके से फरार हो गया। युवती की हिम्मत देख स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। वहीं, युवती ने अपने भाई को भी मौके पर बुला लिया। काफी देर से युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों को युवती ने नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक कुछ ज्यादा ही छेड़छाड़ पर उतारू हुए तो युवती ने इसका विरोध किया और दो में से एक युवक को मौके पर ही कॉलर से पकड़ लिया। इस दौरान स्थानीय दुकानदार और राहगीर भी इकट्ठे हो गए और युवती के पक्ष में खड़े हो गए। युवती ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे पूछताछ के लिए पुलिस सहायता कक्ष नजदीक बस अड्डा हमीरपुर ले गई। वहीं, दूसरा युवक फरार है। युवती ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि उक्त दोनों युवक काफी देर से उसका पीछा कर रहे थे और उसे फब्तियां कस रहे थे। उसने इस बात का विरोध किया और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग गया। इस संबंध में बस स्टैंड चौकी प्रभारी सोहन सिंह का कहना है कि युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस एक युवक को चौकी लेे आई है, जबकि दूसरा युवक फरार है जिसे फोन पर कांटेक्ट किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed