फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बारहवीं में फेल होने पर छात्रा ने निगला जहर, मौत

बारहवीं में फेल होने पर छात्रा ने निगला जहर, मौत

Wed, 25 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर जहर खा लिया। जिससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए छात्रा को पहले भोरंज अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। हमीरपुर अस्पताल में भी छात्रा की सेहत में सुधार न होने पर उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया गया। टांडा में उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

छात्रा उपमंडल के अंतर्गत प्लासी जमली गांव के रहने वाली थी। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में पढ़ती थी। मंगलवार को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं बोर्ड कक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। छात्रा ने बाहरवीं कक्षा के पेपर दे रखे थे, छात्रा दो पेपरों में फेल हो गई। जिसके चलते मायूस हो गई और बुधवार सुबह ही जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भोरंज अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। टांडा में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। उधर, थाना प्रभारी भोरंज राजीव कुमार ने बताया कि छात्रा ने बारहवीं कक्षा में फेल होने पर जहरीला पदार्थ खाया है। उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने पर उसे हमीरपुर अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed