फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सैनिक के घर से सवा लाख के गहने और नकदी उड़ाई

सैनिक के घर से सवा लाख के गहने और नकदी उड़ाई

Mon, 19 Mar 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर से आधा किलोमीटर दूर बरोली गांव में शाहतलाई सड़क किनारे स्थित एक सैनिक के घर का ताला तोड़ कर चोर सवा लाख के गहने और नकदी उड़ा ले गए हैं। सैनिक की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत बल्याह के गांव बरोली की महिला मंजू बाला पत्नी सतीश कुमार रविवार शाम को अपने बच्चों के साथ मायके गई थीं। जब वह सोमवार सुबह अपने घर वापस आई तो उसने देखा कि घर के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए हैं। जब वह घर के अंदर गई तो अंदर रखी अलमारी से गहने और 20 हजार की नकदी भी गायब पाई गई। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। महिला मंजू बाला ने बताया कि उसके पति सतीश कुमार सेना में कार्यरत हैं। वह स्वयं बड़सर में एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। रविवार शाम को बच्चों के साथ अपने मायके गांव नयन गई हुई थी। बच्चों की परीक्षाओं के चलते वह सोमवार सुबह 6:30 बजे ही बच्चों के साथ वापस घर पहुंच गई। उसने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उसने पुलिस में दिए बयान में बताया कि अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, कानों की बालियां, टॉप्स जोड़ी, झुमके, चांदी की चार जोड़ी पायल चोरी हुए हैं। इसके अलावा अलमारी से 20 हजार की नकदी भी गायब है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी बड़सर धर्म चंद वर्मा का कहना है कि बरोली में महिला ने घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला मायके गई हुई थी और घर में कोई नहीं था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed