{"_id":"5a68c4bc4f1c1bca798b59fb","slug":"151516815548-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से मालिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटने से मालिक की मौत
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भ्याड़ कस्बे में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र गोरख राम निवासी गांव भ्याड़, तहसील भोरंज व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। यह हादसा मंगलवार देर रात को हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर चालक अनिल कुमार पुत्र अनोखा राम गांव लगमन्वी तहसील भोरंज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मंगलवार रात्रि लगभग 10 बजे नादौन से बजरी लेकर आया। भ्याड़ चौक पर उसे ट्रैक्टर का मालिक अशोक कुमार पुत्र गोरख राम गांव भ्याड़ मिला। ट्रैक्टर के मालिक ने ड्राइवर को घर जाने के लिए कहा और स्वयं ट्रैक्टर लेकर गंतव्य की ओर चल पड़ा। जैसे ही वह कुछ आगे गया तो ड्राइवर को जोर के साथ ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनाई पड़ी। जैसे ही वह पास गया तो देखा कि ट्रैक्टर पलट गया था और ट्रैक्टर मालिक उसके नीचे दबा हुआ था जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, थाना प्रभारी राजीव कुमार लखनपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है।