फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पूर्व सैनिक ने दांतों से काट अलग कर दिया व्यक्ति का अंगूठा

पूर्व सैनिक ने दांतों से काट अलग कर दिया व्यक्ति का अंगूठा

Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत कोटला गांव में जश्न के दौरान मामूली कहासुनी से शुरू हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने दूसरे का अंगूठा दांतों से चबाकर हाथ से अलग कर दिया। पीड़ित ने पुलिस थाना बड़सर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के कोटला गांव में वीरवार को एक व्यक्ति के घर पर पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान किसी बात पर हंसराज और पूर्व सैनिक केवल कृष्ण के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान केवल कृष्ण ने हंसराज के हाथ का अंगूठा अपने दांतों से दबा लिया। दांतों से हाथ इतने जोर से काटा कि हंसराज का अंगूठा उसके हाथ से अलग हो गया। पीड़ित व्यक्ति को सीएचसी लाया गया। जहां उसे उपचार दिया गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार जानलेवा हमला पाया गया है। जिसपर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed