{"_id":"5bd4aa36bdec22694e6b74da","slug":"141540663862-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर कुक्कर फटने से झुलसी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेशर कुक्कर फटने से झुलसी महिला
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की हथोल पंचायत के बनोह गांव में शुक्रवार शाम प्रेशर कुकर फटने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। घायल महिला श्रोती देवी (55) के परिजनों ने बताया कि घर में खाना पकाने के लिए कुकर में साग उबलने के लिए रखा था। जब वह रसोईघर में काम कर रही थी तो अचानक जोर की आवाज के साथ कुक्कर फट गया। जिससे महिला का मुंह और हाथ बुरी तरह झुलस गए। आवाज सुन कर मौके पर आए परिजनों ने घायल महिला को नादौन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डा. लेखराज ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, एमएस मेडिकल कॉलेज हमीरपुर डा. अनिल वर्मा ने कहा कि महिला को दाखिल कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन