फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर के अधेड़ की नादौन में संदिग्ध मौत

हमीरपुर के अधेड़ की नादौन में संदिग्ध मौत

Fri, 10 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत एक अधेड़ की संदिग्ध मौत हो गई है। स्थानीय सब्जी मंडी के सामने अधेड़ का शव मिला है। शव की पहचान हमीरपुर के वार्ड-6 निवासी तिलक राज पुत्र परस राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टि से व्यक्ति की मौत किसी अज्ञात वाहन चालक की ओर से टक्कर मारने से लग रही है। वीरवार तड़के करीब तीन बजे नादौन सब्जी मंडी के सामने एक बेहोश व्यक्ति पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब वहां जाकर देखा तो वह मर चुका था।
विज्ञापन

पुलिस को अधेड़ की जेब में एक मोबाइल मिला। जब उस मोबाइल से घर के नंबर पर संपर्क किया गया तो उसकी पत्नी ने फोन उठाया। उसने पुलिस को बताया कि उसके 50 वर्षीय पति तिलक राज दिमागी तौर पर परेशान चल रहे थे। वह दवा लाने के लिए हमीरपुर से रात को बस से अमृतसर जा रहे थे। लेकिन, करीब डेढ़ बजे वह नादौन में ही बस से उतर गए। एसएचओ महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed