{"_id":"5b4a2cbd4f1c1b58488b48dc","slug":"141531587773-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग कर्मी से छेड़छाड़, कंपनी के प्रबंध निदेशक पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग कर्मी से छेड़छाड़, कंपनी के प्रबंध निदेशक पर केस
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत एक निजी कंपनी की नाबालिग कर्मचारी ने कंपनी के प्रबंध निदेशक के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी जाहू में लड़की ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 354, 509 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी व्यक्ति बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
आरोपी व्यक्ति कस्बे में एक निजी कंपनी में प्रबंध निदेशक के पद पर काम कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह कंपनी में काम कर रही थी। शाम के समय कंपनी के प्रबंध निदेशक ने उसे मीटिंग का बहाना लगाकर कार्यालय में बुलाया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी बहाने लड़की कार्यालय से भागी। इसके बाद उसने पुलिस चौकी जाहू में पहुंचकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए टीम मौके के लिए रवाना कर दी है।