{"_id":"5b0d620c4f1c1bac6e8b5296","slug":"141527603724-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट में आग से गौशाला राख, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोट में आग से गौशाला राख, दो लाख का नुकसान
Updated Tue, 29 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणीदेवी (हमीरपुर)।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दरोगण पति कोट के कोट गांव में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग से लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। कोट गांव में विजय कुमार पुत्र मंगल सिंह की गौशाला में अचानक आग लगी। आग की लपटें देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण वहां पर एकत्र हो गए।
उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग ने तब तक भयंकर रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते दो मंजिला गौशाला राख हो गई। इससे लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गौशाला में बंधे पशुओं का बचा लिया गया। शेष घास, इमारती लकड़ी, टीन, घास काटने की मशीन सहित अन्य सामान जल गया। पंचायत ने इसकी सूचना पटवारी अनिल कुमार को भी दी। उन्होंने मौके मुआयना कर रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। इससे प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी जा सके। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और बीडीसी सदस्य ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार की हर संभव मदद का आग्रह किया है। आग का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन