फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एनआईटी के टॉपर को निगम के चालक समेत चार ने पीटा

एनआईटी के टॉपर को निगम के चालक समेत चार ने पीटा

Mon, 18 Feb 2019 09:54 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर के टॉपर इंजीनियर को विधानसभा क्षेत्र नादौन में एचआरटीसी के चालक और चार स्थानीय युवकों ने पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित युवक नादौन के गांव बटरान का रहने वाला है और पेशे से मेकेनिकल इंजीनियर है। रोहित पटियाल को दो माह पहले एनआईटी हमीरपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत सरकार में ब्रह्मोस के सीईओ ने उपाधि के साथ सम्मानित किया है। रोहित पटियाल ने बताया कि वह वर्तमान में जिला सोलन में नौकरी कर रहा है। रविवार को वह अपने घर आया हुआ था।
विज्ञापन

जब शाम को वह बटरान से अपनी बहन के घर धनेटा जा रहा था तो एक एचआरटीसी की बस धनेटा से नादौन की तरफ आ रही थी। गांव पनसाई के समीप बस चालक ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। रोहित ने बताया कि जब उसने चालक को ऐसा करने से मना किया तो उसने अपना मोबाइल फोन निकाला और करीब चार युवकों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद इन चारों ने चालक के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसके कपड़े फट गए और सिर से खून बहना शुरू हो गया। इसके बाद उसने नादौन थाना में फोन किया, लेकिन उन्होंने यह मामला पुलिस चौकी धनेटा का बताते हुए वहां संपर्क करने के लिए कहा। जिसके बाद धनेटा चौकी से तीन पुलिस कर्मचारी आए लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना और चौकी स्टाफ की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर पीड़ित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कार्यालय पहुंच कर आपबीती सुनाई। रोहित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना नादौन को इस मामले में उचित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed