फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लड़कियों से की छेड़छाड़, होमगार्ड को भी धमकाया

लड़कियों से की छेड़छाड़, होमगार्ड को भी धमकाया

Fri, 13 Jul 2018 10:42 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों से की छेड़छाड़, होमगार्ड को भी धमकाया
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में मनचलों की ओर से लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को शनिदेव मंदिर की ओर जा रही दो युवतियों के पीछे कुछ मनचले चल पड़े और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। युवतियों ने अपनी सुरक्षा के लिए एनएच पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैनात होमगार्ड के जवान से इसकी शिकायत की। जवान ने चार युवकों को बुलाकर उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। इतने में मनचले होमगार्ड जवान को भी धमकाने लग पड़े। इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि आजकल कॉलेज शुरू हो गए हैं और ऐसे मनचले कॉलेज जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते और पीछा करते देखे जा सकते हैं। इस संबंध में एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि घटना पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल कर युवकों की पहचान करके उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed