फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   तूफान से दो मकानों की छतें उड़ी, दो गौशालाएं राख

तूफान से दो मकानों की छतें उड़ी, दो गौशालाएं राख

Tue, 29 May 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
तूफान से दो मकानों की छतें उड़ी, दो गौशालाएं राख
तूफान - फोटो : SELF

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अवाहदेवी/हमीरपुर।
जिले में मंगलवार शाम को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई है। वहीं कई स्थानों पर बारिश से पहले आए भयंकर तूफान और अंधड़ के कारण नुकसान भी हुआ है।

अवाहदेवी की ग्राम पंचायत चंबोह में दो मकानों की टीननुमा छतें उड़ गईं। पंचायत के निवासी दिले राम पुत्र संत राम के तीन कमरों के मकान की छत और दिले राम के बेटे बबलेश्वर कुमार के एक कमरे छत अंधड़ के कारण उड़ गई। इस कारण दोनों परिवारों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। इसके अलावा जिले में हुई थोड़ी सी बारिश के कारण उड़ती धूल से राहत मिली है।
विज्ञापन


वहीं जंगलों में हुए अग्निकांडों पर भी बारिश का प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत चंबोह में अंधड़ के करण उड़ी चिंगारी गौशाला में रखी सूखी घास में गिर गई। इससे गौशाला जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग फैलती गई और प्रदीप कुमार पुत्र चतरू राम की दोमंजिला स्लेटपोश गौशाला जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर साथ लगते घरों को आग की चपेट से बचाया। पंचायत प्रधान प्रिमिला देवी और उपप्रधान केहर सिंह ने घटना स्थलों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस चौकी प्रभारी अवाहदेवी राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed