{"_id":"5c5dbb5cbdec224a620fe3ab","slug":"101549646684-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन खरीददारी के चक्कर में महिला ने गंवाए 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन खरीददारी के चक्कर में महिला ने गंवाए 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत भेवल गांव की एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई है। महिला ने ऑनलाइन साइट से सामान मंगवाया और उसकी पेमेंट भी कर दी। जब सामान महिला के पास पहुंचा तो उसे वह पसंद नहीं आया। जिसे उसने वापस भेज दिया। कंपनी से बात करने पर जब महिला ने भुगतान की गई राशि को वापस मांगा तो व्यक्ति ने महिला से उसका अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड सहित अन्य जानकारी मांगी। इसके बाद महिला के खाते से 17900 रुपये गायब हो गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दिए हैं।
पीड़ित महिला कनिका जसवाल पत्नी अजय ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ दिन पूर्व उसने ऑनलाइन शॉपिंग कर 1100 रुपये का सामान मंगवाया। जिसकी पेमेंट भी कर दी। लेकिन, जब कंपनी ने सामान भेजा तो उसे वह पसंद नहीं आया। जिस पर उसने कंपनी से बात कर वह सामान वापस भेज दिया। जब कंपनी से अपने पैसे रिफंड करने को कहा तो कंपनी ने उसका अकॉउंट नंबर और आईएफएससी कोड इत्यादि मांगा। जब महिला ने उक्त जानकारी दे दी तो उसके खाते से 17900 रुपये उड़ा लिए गए। महिला ने कस्टमर केयर में बात की तो उन्होंने एक दो दिन में पैसे देने की बात की। जब महिला के खाते में पैसे नहीं आए तो उसने उक्त कंपनी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। इस बारे में एसएचओ भोरंज कुलवंत ने कहा कि बार बार लोगों को सतर्क होने की हिदायत दी जाती है। फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे है। उक्त मामले की शिकायत आई है मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।