फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाग रहे चोर पर झपटा कुत्ता, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

भाग रहे चोर पर झपटा कुत्ता, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

Thu, 12 Apr 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
भाग रहे चोर पर झपटा कुत्ता, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
ताल (हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कैहडरू गांव के एक घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर से गहने और नकदी बरामद कर ली है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है, शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की पहचान विधि चंद पुत्र देवी राम निवासी गांव कैहडरू डाकघर भिड़ा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। विधि चंद सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वीरवार को उनके घर पर उनकी पत्नी विमला देवी ही थीं। इसके अलावा उनकी बहू कॉलेज गई थी जबकि बेेटे नौकरी पर थे। विमला देवी ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने घर से कुछ दूरी पर पड़ोसियों के यहां गई। जब वह वापस घर लौट कर आई तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और दरवाजे के पास सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब वह घर के अंदर घुसी तो युवक भी अंदर ही था। विमला देवी को देखकर युवक भागने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाया। महिला की युवक के साथ हाथापाई भी हुई। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चोर का पीछा करने लगे। इतने में गांव का एक कुत्ता चोर के ऊपर झपटा और चोर को गिरा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर को पकड़ लिया और पेड़ के साथ बांध कर पुलिस को सूचित किया। महिला ने बताया चोर उनके घर से करीब डेढ़ लाख के गहने और साढ़े तीन हजार नकदी लेकर फरार हआ था।
विज्ञापन

वहीं एसएचओ डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चोरी किए गए गहने और नकदी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक भोटा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed