फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अपहरण और दुराचार के चारों आरोपी गिरफ्तार

अपहरण और दुराचार के चारों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2018 08:28 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
अपहरण और दुराचार के चारों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस से बच रहे दो आरोपियों को ऊना में धर दबोचा
पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर सुलझाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत आते एक गांव में बीते सप्ताह हुए अपहरण और दुराचार के मामले को पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले से जुड़े चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को पकड़ से बाहर चल रहे दो आरोपियों को ऊना से मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोमनाथ उर्फ सोनू निवासी ऊना और राजेंद्र शर्मा उर्फ आरके निवासी कोटला खुर्द ऊना के रूप में हुई है। इससे पूर्व पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को कांगड़ा जिले के ज्वाली से गिरफ्तार किया था, जबकि सबसे पहले घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने मुख्य आरोपी कांगड़ा जिले के मटौर निवासी उत्तम चंद को होशियारपुर से गिरफ्तार किया था। वीरवार दोपहर को पुलिस ने ऊना में दबिश देकर मामले के शेष दो आरोपियों को दबोच लिया है।

पुलिस थाना भोरंज के एक गांव में 9 फरवरी को घर के आंगन में खेल रही एक नाबालिग को चार आरोपी अगवा कर होशियारपुर ले गए और वहां लड़की को कुछ सुंघाकर उसके साथ दुराचार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग को होशियारपुर में ही सड़क किनारे छोड़ आए। पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने लड़की को होशियारपुर से बरामद किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि वीरवार को पुलिस ने मामले के शेष दो आरोपियों को ऊना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed