{"_id":"5f3425b78ebc3e294b1b551d","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml3415285140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी बताते ही शातिर ने खाते से की 36 हजार की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी बताते ही शातिर ने खाते से की 36 हजार की खरीदारी
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। आम लोगों के साथ ठगी किए जाने के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। लेकिन पढ़े-लिखे लोग भी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहेे हैं। ऐसा ही मामला क्षेत्र में सामने आया है। बड़सर के एक सरकारी विभाग के कर्मचारी राकेश कुमार ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ क्रेडिट कार्ड से ठगी की गई है। उसे 6 अगस्त को फोन आया कि क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन की जा रही है। उस पर विश्वास कर फोन करने वाले ने जो जानकारी मांगी उसे उपलब्ध करवा दी।
इसके बाद उसके फोन पर ओटीपी आया। ओटीपी बताने के बाद बैंक से उन्हें फोन आया कि आपने क्रेडिट कार्ड से 36,000 रुपये की खरीदारी हो चुकी है। इसके बाद पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना में कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी जसवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन कोई भी ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। लोगों को जागरूक करने के लिए बार-बार उन्हें बताया जाता है लेकिन फिर भी लोग जालसाजी का शिकार हो जाते हैं। लोगों को इससे बचना चाहिए।