फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crime

नादौन में उपमंडल अधिकारियों ने पुलिस नाके का लिया जायजा

Fri, 03 Apr 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
crime
इंद्रपाल चौक नादौन पर कर्फ्यू में ढील के दौरान वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के साथ लगती जिला हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना की सीमाओं पर लगे नाके का शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसडीएम किरण बड़ाना, तहसीलदार सुमेध शर्मा तथा बीडीओ पारस अग्रवाल ने दिनभर इन स्थलों पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने इन सीमाओं पर तैनात पुलिस टीम तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों से फीडबैक ली। किरण बड़ाना ने बताया कि नादौन के साथ लगती सभी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। जबकि, कर्फ्यू के दौरान किसी भी निजी वाहन के अनावश्यक तौर पर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक दी गई ढील के दौरान भी अनावश्यक तौर पर घर से बाहर न निकलें, जबकि जरूरी सामान लेने के लिए भी घर से केवल एक ही व्यक्ति बाजार तक आए। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि बाहरी राज्यों से घरों में आए स्थानीय लोगों के संबंध में किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि आवश्यक हो तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने बाहर से आए लोगों से भी आग्रह किया है कि यदि किसी ने घर पहुंचने की सूचना अभी तक नहीं दी है तो वह स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को इसकी सूचना तुरंत उपलब्ध करवाएं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed