{"_id":"5e84c0d98ebc3e72bd711257","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml329264838","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत पर पार्क बाइक में लगी आग, जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की छत पर पार्क बाइक में लगी आग, जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जलाडी गांव में घर की छत पर पार्क की गई एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना का पता तब चला जब कुछ जलने की बदबू आने लगी। परिजनों ने इसमें किसी शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका जताई है। बनीत सिंह पुत्र उपदेश सिंह ने बताया कि जब से लॉकडाउन चल रहा है तब से ही उसने अपनी बाइक सड़क किनारे स्थित अपने घर की छत पर खड़ी की है।
बुधवार दोपहर कर्फ्यू के दौरान जब पूरा परिवार घर के अंदर बैठा था तभी परिजनों को कुछ जलने की बदबू आने लगी। इसी दौरान जब परिजनों ने घर के बाहर आकर देखा तो बाइक धू-धू करके जल रही थी। बनीत ने बताया कि परिजनों ने मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। विनीत ने बताया कि इस संबंध में नादौन थाने में सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।