{"_id":"5e5165cf8ebc3ef3b3043b96","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml325290225","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रूट पर बस छोड़ फरार हुआ कंडक्टर, होगी बर्खास्तगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच रूट पर बस छोड़ फरार हुआ कंडक्टर, होगी बर्खास्तगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की उखली से हमीरपुर वाया मैहरे, बड़सर, गलोड़ रूट जा रही बस का परिचालक बस छोड़कर कहीं फरार हो गया। इस दौरान बस में बैठी सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना शनिवार की है। चालक ने इस बात की सूचना निगम प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने दूसरे परिचालक की ड्यूटी लगाकर बस को अपने रूट पर भेजा। बताया जा रहा है कि यह परिचालक पूर्व में भी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया था। बहरहाल निगम प्रबंधन ने परिचालक को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उखली से हमीरपुर वाया मैहरे, बड़सर, गलोड़ बस गलोड़ बाजार में अपने 15 मिनट के ठहराव के लिए रुकी। बस का चालक चाय पीने दुकान पर बैठ गया और परिचालक दूसरी जगह चला गया। जब बस के चलने का समय हुआ तो परिचालक बस से उतरकर गाड़ी में बैठ कर वहां से रफूचक्कर हो गया। चालक ने हमीरपुर बस अड्डा इंचार्ज को इस सारे घटनाक्रम की सूचना दी। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि परिचालक ने दूसरी बार इस तरह की लापरवाही की है। परिचालक को बर्खास्त करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उसे बर्खास्त किया जाएगा।