फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crime

बिझड़ी में युवक से 3.69 ग्राम चिट्टा बरामद

Mon, 06 Jan 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत बिझड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक से 3.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। सोमवार दोपहर बिझड़ी के मंडी चौक के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान एक युवक वहां से गुजरा। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 3.69 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम विशाल कुमार पुत्र मोहिंद्र सिंह गांव बिझड़ी तहसील ढटवाल जिला हमीरपुर बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले शनिवार रात को सदर थाना के तहत अणु कस्बे में 39 ग्राम चिट्टे और 71 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने दो प्रवासी मजदूरों को पकड़ा था। जिले में बढ़ते नशे के व्यापार के खिलाफ पुलिस सचेत है। पुलिस ने नशे का व्यापार करने वालों और इसमें संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस में देने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि बिझड़ी में पुलिस ने एक युवक से 3.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed