{"_id":"5e121f3a8ebc3e880833a04e","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml3200411110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां अपने बेटे, पत्नी सुहाग और बच्चे पिता के अंतिम दीदार को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां अपने बेटे, पत्नी सुहाग और बच्चे पिता के अंतिम दीदार को तरसे
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
अग्निकांड में मृतक संतोष कुमार का अंतिम संस्कार।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। जिला मंडी के पंडोह डैम के पास पीवीटी गारद में आग लगने के कारण तहसील सुजानपुर की कुठेड़ा पंचायत के डलवाणा ब्राह्मणा के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार का चेहरा न तो उनकी बूढ़ी मां देख पाई और न ही पत्नी अपने सुहाग का अंतिम दीदार कर पाई। बच्चे भी अपने पिता के अंतिम दर्शनों से वंचित रहे। संतोष का शरीर आधे से ज्यादा जल चुका था। संतोष की मौत की खबर सुनकर चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
संतोष कुमार का शरीर जल चुका था और मां अपने लाडले का चेहरा तक नहीं देख पाई। संतोष कुमार अपने पीछे बूढ़ी मां सूहड़ी देवी, पत्नी प्रवीण कुमारी और दो बच्चे छह वर्षीय बेटा अनिकेत और तीन वर्षीय बेटी पल्लवी छोड़ गए हैं। संतोष वर्ष 2007 में पुलिस में भर्ती हुए थे। रविवार शाम को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय कुमार सकलानी, एसएचओ सदर संजीव गौतम और स्थानीय पंचायत प्रधान अमन जसवाल मौजूद रहे। प्रधान ने बताया कि संतोष उनके साथ ही पढ़ा था और स्वभाव से दयालू था। उसकी मौत से इलाके में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।