{"_id":"5e121d1b8ebc3e882254ca8d","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml3200404101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज विभाग की टीम ने टौणी देवी में 150 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज विभाग की टीम ने टौणी देवी में 150 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में शराब के अवैध कारोबार पर एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एक्साइज विभाग ने रविवार तड़के चार बजे तहसील मुख्यालय टौणी देवी में दबिश देकर एक शराब कारोबारी से अंग्रेजी शराब की डेढ़ सौ पेटी बरामद की हैं। इस शराब की खेप की कीमत लाखों में है। विभाग ने शराब का स्टॉक जब्त कर जुर्माना वसूली के लिए मामले की फाइल ज्वाइंट कमिश्नर कम एक्साइज कलेक्टर मंडी को भेज दी है। एक्साइज विभाग हमीरपुर को रविवार सुबह 3 बजे गुप्त सूचना मिली कि तहसील मुख्यालय टौणी देवी में शराब का अवैध कारोबार हो रहा है।
सूचना मिलने के बाद उपायुक्त आबकारी एवं राज्य कर हमीरपुर नविंद्र सिंह ने टीम का गठन कर कार्रवाई के आदेश दिए। एक्साइज टीम ने टौणी देवी में पहुंचकर मामले की तफ्तीश की। इस दौरान एक्साइज टीम को अंग्रेजी शराब की डेढ़ सौ पेटियां मौके पर मिलीं। शराब कारोबारी पकड़ी गई शराब का एक्साइज पास व अन्य कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद टीम ने एक्साइज एक्ट में केस दर्ज कर जुर्माना वसूलने के लिए फाइल ज्वाइंट कमिश्नर कम एक्साइज कलेक्टर मंडी को भेज दी है। बताया जा रहा है कि बरामद अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पर जुर्माना भी 2 लाख से अधिक लगेगा। इससे पहले पुलिस विभाग ने बीते वर्ष भोटा, बिझड़ी, पक्का भरो तीन अलग-अलग जगह पर शराब से लदे वाहनों को जब्त कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। एक्साइज विभाग की इस कार्रवाई से शराब का अवैध कारोबार करने वाले मुनाफाखोरों में हड़कंप मच गया है। उपायुक्त आबकारी एवं राज्य कर हमीरपुर नविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे टौणी देवी में एक्साइज विभाग ने अंग्रेजी शराब की 150 पेटियां पकड़ी हैं। आगामी कार्रवाई के लिए मामला ज्वाइंट कमिश्नर कम एक्साइज कलेक्टर मंडी को भेजा गया है।