{"_id":"403c49ff8c23d0e2d0f6192de42aa127","slug":"cps-lakhanpal-dances-with-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी नाटी पर थिरके सीपीएस लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी नाटी पर थिरके सीपीएस लखनपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह और स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। विद्यार्थियों ने रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिए..., देश मेरा रंगीला... आदि गानों पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
सीपीएस आईडी लखनपाल ने भी पहाड़ी नाटी पर छात्रों और स्टाफ सदस्यों के साथ खूब ठुमके लगाए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1890 में प्राइमरी स्कूल के रूप में बिझड़ी स्कूल की स्थापना हुई थी। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मुख्यातिथि ने 11 हजार रुपये की राशि जारी की। इस मौके पर सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक बलबीर सिंह ढटवालिया, कृष्ण कुमार, जिला परिषद कमलेश कुमारी, एसएमसी प्रधान ओंकार दत्त शर्मा, राजेंद्र जार, नरेश लखनपाल, डॉ. ख्याली राम गर्ग, दिनेश पटियाल, श्याम ढटवालिया, जैमल सिंह, अमन कुमार, दीनानाथ आदि मौजूद रहे।