{"_id":"58fe40c64f1c1b9928c0c603","slug":"cowshed-catches-fire-at-lahrana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहराना में पशुशाला चढ़ी आग की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहराना में पशुशाला चढ़ी आग की भेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : file photo
भोरंज की लहराना पंचायत में एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। पशुशाला में रखा घास और इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। पटवारी ने मौके पर पहुंच नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन
सुरेश कुमार पुत्र किशन चंद निवासी लहराना में शाम करीब चार बजे अचानक आग भड़क गई। पशुशाला से लगते मकान की छत का काम कर रहे मजदूरों ने पशुशाला से धुआं उठता देखा तो उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन पशुशाला में रखा घास और इमारती लकड़ी आग की भेंट चढ़ चुकी थी। करीब 300 गड्डी घास और इमारती लकड़ी जलने से करीब 70 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
हलका पटवारी ने मौके पर पहुंच नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। आग लगने के कारणों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पंचायत प्रधान गरीबदास का कहना है कि पीड़ित परिवार गरीब है। उन्होंने कहा कि परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।