{"_id":"5720bbb14f1c1be776a91627","slug":"cow-shed-burnt-to-ashes-at-ropa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपा में पशुशाला चढ़ी आग की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपा में पशुशाला चढ़ी आग की भेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 27 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी के रोपा गांव में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति स्वाह होने से बचा ली।
विज्ञापन
रोपा निवासी रजनीश कुमार पुत्र स्व. अमीं चंद की पशुशाला में मंगलवार रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। परिवार ने शोर मचाया जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
लोगों ने पशुशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जलने से बचा ली गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के प्रभारी संतराम ठाकुर का कहना है कि अग्निकांड में करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।