फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corone positive contract only family

घरवालों के संपर्क में ही आए हैं नादौन के तीन कोरोना मरीज

Thu, 28 May 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के 15 संक्रमित पाए गए लोगों में से तीन नादौन क्षेत्र से होने के कारण यहां भी दहशत का माहौल है। जैसे ही बुधवार रात जिला प्रशासन को अपनी भूल का एहसास हुआ तो नादौन प्रशासन भी सतर्क हो गया। राहत की बात यह रही कि इन तीनों ही लोगों का सीधा संपर्क केवल घर पर रह रही दो महिलाओं से ही हुआ और तीनों को ही घरों में 2 घंटे बिताने के बाद ही उन्हें दोबारा संगरोध के लिए ले जाया गया। इन तीनों में से दो पिता-पुत्र पन्याली गांव तथा एक व्यक्ति जानी जग्गियां गांव का है। पता चला है कि पिता और पुत्र रात करीब 9 बजे अपने घर पहुंचे थे, उस समय घर पर माता थी। उन्हें करीब 10:45 बजे रात को फिर से ले जाया गया। जबकि, जानी जग्गियां का व्यक्ति रात करीब 9:30 बजे घर पहुंचा, उस समय उनकी पत्नी ही घर पर थी। उन्हें रात करीब 11:30 बजे फिर से संगरोध के लिए ले जाया गया। बेटा, बहू और उनके दो बच्चे भी बड़ा क्षेत्र में संगरोध में हैं। यह सभी लोग गत 18 मई को मुंबई से अपने घर आए थे। इन तीनों ही लोगों के घर पहुंचने पर घर में मौजूद महिलाओं के अलावा अन्य किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ संपर्क नहीं हुआ था, जोकि क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत है। इस संबंध में एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि तीनों ही व्यक्तियों को देर रात पूरी सुरक्षा सहित संगरोध के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed