फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona warior awarded

स्वास्थ्य कर्मियों को पुष्प देकर किया सम्मानित

Wed, 01 Jul 2020 09:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
corona warior awarded
नादौन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचरियों को पुष्प भेंट करते पंचायत प्रधान। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की भरमोटी पंचायत की प्रधान प्रियतोश निशु ने बुधवार को नादौन अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को पुष्प भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। प्रियतोश ने कहा कि नादौन उपमंडल में जिला हमीरपुर के सबसे अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। ऐसी परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग के प्रथम पंक्ति के योद्धाओं ने उपमंडलभर में बेहतरीन कार्य किया। प्रियतोश ने कहा कि नादौन में गलोड़ के बीएमओ डॉ. गौतम और नादौन के बीएमओ डॉ. अशोक कौशल सहित चिकित्सकों, कर्मचारियों, फील्ड स्टाफ, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों ने गांव से लेकर कस्बों व नादौन शहर में बेहतर कार्य किया। इस सम्मान के लिए बीएमओ डॉ. अशोक कौशल, डॉ. बीएस राणा और डॉ. भारती ने अपनी पूरी टीम की ओर से पंचायत प्रधान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय शर्मा और पंकज सहित अन्य समाज सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed