फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona veer

मेडिकल कॉलेज के कोरोना योद्धाओं का फूलों से हुआ स्वागत

Sat, 13 Jun 2020 08:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को कोविड-19 केयर सेंटर में ड्यूटी देने के बाद कर्मचारियों के अस्पताल में रूटीन ड्यूटी पर पहुंचने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उनका फूलों से स्वागत किया गया। तीन बैचों के 63 कोरोना योद्धा 21 दिन के बाद मेडिकल कॉलेज में अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। इस दौरान इन्होंने 32 मरीजों का सफल इलाज किया। कॉलेज परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल चौहान, एमएस डॉक्टर अनिल वर्मा और अस्पताल के एसएमओ डॉ. रमेश चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला भर में कुछ दिनों से काफी मरीज पॉजिटिव आए हैं। इस कारण उन्हें इन कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। उनके उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, पैरामेडिकल और अन्य कर्मचारियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में ये स्वास्थ्य कर्मचारी कोविड-19 सेंटर भोटा और एनआईटी में भर्ती पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिए भेजे गए थे। 2 सप्ताह के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया और फिर इनके टेस्ट सैंपल लिए गए। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब ये कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगे। इस मौके कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, यहां हर दिन काम किया जाता रहा पीजीआई, एम्स में जब ओपीडी बंद रही तो इस मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सुविधा को जारी रखी गई, ताकि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो। 100 कर्मचारियों को पहले प्रशस्ति पत्र दिए जा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ अनिल वर्मा ने कहा कि इस वैश्विक बीमारी का अभी कोई इलाज नहीं है। बचाव और सोशल डस्टिेंसिंग ही एकमात्र बचने का उपाय है। संक्रमण का खतरा हर किसी पर रहता है। आगे भी कर्मचारियों को कोविड-19 केंद्रों में ड्यूटी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed