फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona testing kit

कोरोना की जांच के लिए हमीरपुर पहुंची 400 रेपिड टेस्टिंग किट्स

Mon, 20 Apr 2020 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद लक्षणों की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने 400 रेपिड टेस्टिंग किट हमीरपुर भेज दी है। इससे कोरोना संभावितों की जांच में तेजी आ सकेगी।
विज्ञापन

17 अप्रैल को हमीरपुर की बजूरी और नादौन की जोलसप्पड़ पंचायत में कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों के मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते जिलाभर में विशेष स्क्रीनिंग एवं नमूनों की जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। रेपिड टेस्टिंग किट्स स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है। इन किट्स के उपयोग के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेेडिकल कॉलेज हमीरपुर के माइक्रो बायोलॉजिस्ट की भी मदद ली जा रही है। इसका रिजल्ट कुछ ही देरी में प्राप्त हो जाता है। इससे संभावितों में कोरोना के लक्षणों की पहचान तेजी से हो सकेगी। इन किट्स के उपयोग के लिए जरूरी प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की अनुपालना की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि जिले में सामने आए दोनों संक्रमित लोगों में संक्रमण फैलने के कारणों की पहचान नहीं हो सकी है। इसके लिए प्रयास जारी हैं। इसकी ट्रेसिंग में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीमें तथा स्थानीय प्रशासन आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर कंटेनमेंट और बफर जोन को पूर्ण रूप से सील (बंद) किया है। इन क्षेत्रों में पुराने कर्फ्यू पास मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन पास धारक को ही आवागमन की अनुमति होगी। इन क्षेत्रों में दूध, दवाएं, रसोई गैस, आवश्यक वस्तुओं, पेयजल इत्यादि की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में लोग जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए टेलीफोन एवं मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर इत्यादि के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों के परिजनों एवं नजदीकी संपर्कों के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पहले दिन शनिवार को परिजनों एवं प्राथमिक संपर्कों के 101 नमूने जांच के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा भेजे थे। इनमें से 92 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। ये सभी निगेटिव हैं। 9 सैंपल रिपीट किए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

इसके अतिरिक्त 19 अप्रैल, रविवार को यहां से प्राथमिक एवं द्वितीय संपर्कों में 159 लोगों के नमूने लिए हैं। इनमें से 100 नमूने परीक्षण के लिए आईजीएमसी शिमला तथा 59 मेडिकल कॉलेज टांडा भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आना भी शेष है। सोमवार दोपहर तक 64 और लोगों के नमूने एकत्र किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक्टिव केस फाइंडिंग टीमें भी कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed