{"_id":"5f32d5a58ebc3e3cc05a31d5","slug":"corona-samples-hamirpur-hp-news-sml3414220176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना दिए पहुंचे 42 प्रवासी मजदूरों के लिए कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना दिए पहुंचे 42 प्रवासी मजदूरों के लिए कोरोना सैंपल
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बिझड़ी में मंगलवार को 42 प्रवासी मजदूरों के कोरोना सैंपल लिए गए। गत दिनों बिझड़ी में बिहार व उत्तर प्रदेश से दो बसों में 42 के करीब प्रवासी आए थे। ये प्रवासी मजदूर बिना प्रशासन को सूचित किए अपने अपने किराये के कमरों में चले गए। जैसे ही इसकी भनक लोगों को लगी, तब प्रशासन ने इनको ढूंढ कर गृह संगरोध में रखा।
स्वास्थ्य कर्मचारियों को इन प्रवासियों को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद मंगलवार को इन प्रवासियों के बिझड़ी के ताल स्टेडियम में सैंपल लिए गए। बड़सर की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिझड़ी पहुंचकर इनके सैंपल लिए। बीएमओ बड़सर नरेश कुमार ने कहा कि बिहार व यूपी से गत दिनों पहुंचे प्रवासियों की सैंपलिंग की गई। लोगों में पाल सोनी, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, ओंकार दत, रणवीर सिंह आदि ने कहा कि जो लोग प्रवासियों को बसों में ला रहे हैं, उनको सबसे पहले प्रशासन को सूचित करना चाहिए। जिससे कि इन प्रवासियों की मौके पर ही पहचान की जा सके।