फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona protocal obeyed

भ्रामक सूचना, अपुष्ट जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Sun, 12 Apr 2020 08:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा को प्रदेश सरकार की ओर से 7 अप्रैल को सेकेंडरी आईसोलेशन सुविधा स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसमें स्पर्शोन्मुख (असिंप्टोमैटिक) एवं हल्के लक्षणों (सिंप्टोमैटिक) वाले कोरोना संक्रमित लोगों को पृथक (आईसोलेट) रखने की सुविधा प्रदान की गई है और लक्षण बढ़ने पर इन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज जैसे टर्शरी सुविधा स्थलों में भेजा जा सकता है। प्रदेश सरकार ने कांगड़ा, सिरमौर, सोलन सहित अन्य जिलों में भी इस तरह की व्यवस्था की है और ऊना तथा हमीरपुर जिला के लिए आरसीएच भोटा को पृथक सुविधा स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

ऊना जिला से दो कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को यहां के लिए भेजा गया है, जिन्हें आरसीएच भोटा में आईसोलेट किया गया है। इनकी देखभाल के लिए चिकित्सक व सहायक स्टाफ में 18 कर्मियों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को इस तरह के मामलों में देखभाल का समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्हें पीपीई सहित सभी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना.) को सीसीटीवी सहित अन्य सुरक्षा उपाय और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां तैनात स्टाफ के ठहरने के लिए भोटा स्थित हिल साइड होटल का अधिग्रहण किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट सूचनाओं या भ्रामक जानकारी के आधार पर कोई धारणा न बनाएं और कोरोना संक्रमण से लड़ाई लड़ रहे हमारे इन योद्धाओं का उत्साहवर्द्धन करें। इसे क्षेत्र या व्यक्ति विशेष से जोड़ कर न देखें। अफवाहें फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स:
कोविड-19 पर सलाह एवं परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि आरसीएच भोटा में कोविड-19 मरीजों के सभी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर 01972-222222 (24 घंटे सेवारत) और 01972-224370 (प्रात: 9.30 बजे से सायं 4.00 बजे तक) स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed