{"_id":"5ebeb84d8ebc3e90571a3bff","slug":"corona-positive-nine-ward-contenment-zone-declered-hamirpur-hp-news-sml3330321138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहरी पॉजिटिव मामला ; दो पंचायतों के 9 वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित, कर्फ्यू में ढील समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहरी पॉजिटिव मामला ; दो पंचायतों के 9 वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित, कर्फ्यू में ढील समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ग्राम पंचायत कक्कड़ के सीहरी गांव में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति का मामला सामने आने के उपरांत दो पंचायतों के 9 वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई ढील भी समाप्त कर दी गई है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने इस बारे में आदेश पारित किए हैं। 14 मई को बमसन तहसील की ग्राम पंचायत कक्कड़ के सीहरी गांव के एक व्यक्ति के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत कक्कड़ के सभी पांच वार्ड तथा ग्राम पंचायत चरियां दी धार के वार्ड-1 भरियां दी धार, वार्ड-2 लंबरा दी धार, वार्ड-3 रंगड़ियां दी धार, वार्ड 4 पुरली को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में बाहर से न तो कोई व्यक्ति अथवा वाहन भीतर जा सकेगा और न ही भीतर से बाहर आ सकेगा। केवल सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि यह आदेश आगामी आदेशों तक मान्य रहेंगे।
बॉक्स...
संक्रमित व्यक्ति के 50 प्राथमिक संपर्कों की पहचान: उपायुक्त
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि सीहरी गांव के संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक एवं द्वितयिक संपर्कों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। अभी तक इस व्यक्ति के लगभग 50 प्राथमिक संपर्कों की पहचान कर ली गई है। इनके नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कंटेनमेंट जोन में लगभग तीन हजार लोगों की स्क्रीनिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति का बाहरी राज्यों इत्यादि से कोई यात्रा इतिहास नहीं रहा है। ऐसे में यह गृह संगरोध में भी नहीं था और कोई लक्षण भी इसमें नहीं थे। हालांकि, यह दिल्ली से बजरोल गांव लौटे अपने एक नजदीकी रिश्तेदार (बहनोई) के संपर्क में आने के बाद संक्रमित पाया गया है।