फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CORONA POSITIVE

हमीरपुर में एक युवक निकला पॉजिटिव, 7 लोग स्वस्थ हुए

Tue, 11 Aug 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में मंगलवार शाम को एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित युवक बड़सर तहसील के गांव उसनाड कलां का रहने वाला है। वह चार अगस्त को बद्दी से आया था और गृह संगरोध में रह रहा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 370 पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या भी 68 पहुंच गई है। हालांकि मंगलवार को जिला में सात लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को सात लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वस्थ हुए इन सात लोगों में पट्टा क्षेत्र के गांव धरूं का 44 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर के वार्ड नंबर 3 का 25 वर्षीय युवक, बड़सर तहसील के गांव बैरी का 26 वर्षीय युवक, गांव शारवीं डाकघर उट्टप का 38 वर्षीय व्यक्ति, भरेड़ी क्षेत्र के गांव रोपड़ी की 29 वर्षीय महिला, भोरंज के गांव नगरोटा गाजियां का 30 वर्षीय व्यक्ति और बड़सर तहसील के गांव दलचेड़ा का 28 वर्षीय युवक शामिल है। ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। अब इन्हें घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed