{"_id":"5f3187c18ebc3e3cdc167dd5","slug":"corona-positive-hamirpur-hp-news-sml3413092196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक संपर्क में आई पत्नी, दो बच्चे, मां और बहन भी कोरोना पॉजिटिव निकलीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक संपर्क में आई पत्नी, दो बच्चे, मां और बहन भी कोरोना पॉजिटिव निकलीए
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए हैं। 6 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आई उसकी पत्नी, दो बच्चे, मां और बहन समेत प्राथमिक संपर्क में आए एक ही परिवार के कुल पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित व्यक्ति 30 जुलाई को चंडीगढ़ से उपमंडल बड़सर के चकमोह स्थित अपने घर लौटा था। सैंपल की जांच के बाद 6 अगस्त को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही अंडेमान निकोबार से लौटा बड़सर के सलौणी सुनवी क्षेत्र का रहने वाला 31 वर्षीय एयरफोर्स का जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह 2 अगस्त को हमीरपुर लौटा था।
इसके अलावा 1 अगस्त को पठानकोट से लौटी बड़सर क्षेत्र के टिक्कर गांव की 21 वर्षीय युवती, हुगली कर्नाटक से लौटा नादौन का 24 वर्षीय युवक और 3 अगस्त को लुधियाना से लौटी नादौन के ही जलाड़ी की 28 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इन 9 नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 369 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 67 पहुंच गई है। साथ ही कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि जिला में 298 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। सोमवार को सामने आए कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें प्राथमिक संपर्क में आए पांच लोग भी शामिल हैं।