{"_id":"5ecfe65f8ebc3e908f687574","slug":"corona-positive-become-negative-hamirpur-hp-news-sml3341458163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो और लोग हुए ठीक, अब गृह-संगरोध में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो और लोग हुए ठीक, अब गृह-संगरोध में रहेंगे
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के दो और कोरोना संक्रमित व्यक्ति ठीक हो गए हैं। वीरवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों के नमूनों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी कर 14 दिनों के गृह-संगरोध में घर भेज दिया गया है। इनका उपचार आरसीएच भोटा एवं समर्पित कोविड केयर सेंटर डुग्घा में चल रहा था।
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक एवं आरसीएच भोटा के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि टौणीदेवी क्षेत्र के ग्वारडू गांव का 54 वर्षीय व्यक्ति सेकंडरी आईसोलेशन सुविधा स्थल, आरसीएच भोटा में गत 18 मई से उपचाराधीन था। उसके प्रथम फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अब इस व्यक्ति को कड़े गृह-संगरोध में भेज दिया गया है। दूसरा व्यक्ति बड़सर क्षेत्र के तेच्छ गांव का है और समर्पित कोविड केयर सेंटर, डुग्घा में गत 16 मई से उपचाराधीन था। वीरवार को प्राप्त इसके फॉलोअप नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर इसे भी अब गृह-संगरोध में घर भेज दिया गया है।