फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corona hit: HRTC stopped buses on one and a half dozen more local routes

कोरोना की मार : एचआरटीसी ने डेढ़ दर्जन और लोकल रूटों पर बसें कीं बंद

Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona hit: HRTC stopped buses on one and a half dozen more local routes
बस अड्डा हमीरपुर पर बसों का इंतजार करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एचआरटीसी को भी लोकल रूटों पर सवारियां नहीं मिल रही हैं। इसी के मद्देनजर एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने डेढ़ दर्जन और लोकल रूटों पर बस सेवा बंद कर दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों ने बाजार को आना और सार्वजनिक वाहनों में आवाजाही करना कुछ हद तक कम कर दिया है। इसी कारण एचआरटीसी को इन डेढ़ दर्जन रूटों पर सवारियां नहीं मिल रही थीं और निगम ने इन रूटों को फिलहाल बंद कर दिया है। इससे पूर्व चार दिन पहले ही निगम ने अवाहदेवी दिल्ली समेत सात रूटों पर बस सेवा बंद की थी।
विज्ञापन

उधर, फाइव डे वीक और छुट्टी के चलते शनिवार और रविवार को भी निगम के अधिकांश लोकल रूट नहीं चलेंगे। केवल अंतरराज्यीय और कुछ अंतरजिला रूटों पर ही बसें जाएंगी। शुक्रवार को भी निगम के अधिकतर लोकल रूट बंद रहे। इससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार व रविवार को वैसे तो फाइव डे वीक के चलते लोग घरों से कम निकलेंगे, लेकिन अगर किसी को जरूरी जाना होगा तो लोकल रूटों की बसें नहीं मिलेंगी। कुछेक अंतरराज्यीय और अंतरजिला रूटों पर ही बसें चलेंगी। जिले में चलने वाले 168 रूटों में से दो दर्जन से अधिक रूट एचआरटीसी ने संक्रमण के बढ़ने के बाद बंद कर दिए हैं। वर्तमान में निगम के 140 रूटों पर बसें चल रही हैं। इनमें से भी कई और बंद होने की संभावना है। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि सवारियां न मिलने से लोकल रूटों को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। कुछ अंतरराज्यीय व अन्य कई लोकल रूटों को भी फिलहाल बंद करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

इन रूटों पर बंद हुई बसें
सुबह सात बजे टौणी देवी वाया रोपा मनयाना, सात बजे हमीरपुर सिसवां, सात बजे दियोटसिद्ध-धनेड़, नौ बजे हमीरपुर पन्याला, हमीरपुर बल्ह, 11 बजे हमीरपुर शाहतलाई, साढ़े 11 बजे हमीरपुर जंदड़ू, 12 बजे पटनौण, 12 बजे कोहली गसोता, 1.40 पर हमीरपुर उखली, शाम पांच बजकर दस मिनट पर हमीरपुर लदरौर, पांच दस पर लगवान सिसवां, 5.40 पर हमीरपुर रैली जजरी, 5.40 पर हमीरपुर बैरी, आठ बजे हमीरपुर अवाहदेवी रूटों को निगम ने बंद दिया है। इन लोकल रूटों पर फिलहाल बसें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed