फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona death

कोरोना से हमीरपुर निवासी की टांडा में मौत

Sat, 10 Oct 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड तीन प्रतापनगर के 42 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार शाम टांडा में कोरोना से मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिति में टांडा में ही कर दिया गया। व्यक्ति के संपर्क में आईं उसकी 62 वर्षीय मां और सात वर्षीय भांजी की रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

उसकी पत्नी, पिता और बेटी निगेटिव हैं। व्यक्ति तेज बुखार और सांस लेने की तकलीफ के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज में छह अक्तूबर से भर्ती था। नौ अक्तूबर को शाम साढ़े छह बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर के प्रतापनगर निवासी को चार अक्तूबर को सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके चलते उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दाखिल किया गया। इस दौरान उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट लिया गया। इसमें इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन लक्षण होने के चलते उनका आरटी पीसीआर सैंपल भी हमीरपुर में ही लिया गया। छह अक्तूबर तड़के तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में इसकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अक्तूबर शाम को कोराना से उसकी मौत हो गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि शुक्रवार शाम को व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। व्यक्ति के संपर्क में आई उसकी मां और भांजी की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। वार्ड तीन के पार्षद अनिल सोनी ने कहा कि मृतक डिडवीं टिक्कर की एक वाहन कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत था। उन्होंने मौत पर खेद व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed